Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

झंडा मैदान में हुआ रोजगार मेला-2026 का आयोजन, 82 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

उपायुक्त के अलावे महापौर एवं उपमहापौर ने बेरोजगार युवाओं का बढ़ाया उत्साह

0 34

गिरिडीह। झारखंड सरकार के श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के तत्वाधान में जिला नियोजनालय-सह-मॉडल करियर सेंटर द्वारा सोमवार को झंडा मैदान में रोजगार मेला-2026 का आयोजन किया गया। मेला का उद्देश्य जिले के बेरोजगार युवक-युवतियों को निजी क्षेत्र में रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना था। कार्यक्रम का उद्घाटन उपायुक्त रामनिवास यादव, महापौर प्रमिला मेहरा, उप महापौर सुमित कुमार सहित अन्य वरीय पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान अतिथियों ने रोजगार मेले का अवलोकन किया तथा विभिन्न कंपनियों के स्टॉलों का निरीक्षण कर अभ्यर्थियों से संवाद भी किया।

sawad sansar

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त रामनिवास यादव ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। ऐसे रोजगार मेले युवाओं और नियोजकों के बीच एक प्रभावी मंच का कार्य करते हैं, जिससे योग्य अभ्यर्थियों को उनकी क्षमता के अनुरूप रोजगार प्राप्त करने का अवसर मिलता है। उन्होंने युवाओं से कौशल विकास एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों का लाभ उठाकर अपने भविष्य को सशक्त बनाने का आह्वान किया।

वहीं महापौर प्रमिला मेहरा ने कहा कि जिले के युवाओं को बेहतर रोजगार के विकल्प उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। ताकि जिले में बड़ी-बड़ी कंपनियों के द्वारा जिले के युवाओं को चिन्हित कर रोजगार मुहैया कराया जा सके। जिससे कि उनका भविष्य बेहतर हो सके। ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों का मनोबल बढ़ेगा और उनको रोजगार का अवसर प्रदान किया जाएगा।

रोजगार मेला में विभिन्न प्रतिष्ठित निजी कंपनियों ने भाग लेते हुए अपनी आवश्यकतानुसार अभ्यर्थियों का साक्षात्कार एवं चयन प्रक्रिया संपन्न की। चयन प्रक्रिया के दौरान 82 अभ्यर्थियों का अंतिम चयन किया गया, जबकि 90 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.