गांडेय विधायक कल्पना सोरेन पहुंची संतोषी माता मंदिर, मां का दर्शन टेका माथा
मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव समिति के सदस्यों ने विधायक का किया स्वागत

गिरिडीह। शहर के मकतपुर रोड स्थित प्राचीन संतोषी माता मंदिर में जारी मंदिर जीर्णाेद्वार सह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तीसरे दिन गांडेय विधायक कल्पना सोरेन मंदिर परिसर पहुंची और मां संतोषी के चरणों में माथा टेककर आशीर्वाद लिया। गांडेय विधायक कल्पना सोरेन अपने दो दिवसीय गिरिडीह प्रवास के क्रम में दूसरे दिन बुधवार को मंदिर पहुंची थी। इस दौरान उनके साथ एसपी डॉक्टर विमल कुमार, डीडीसी स्मिता कुमारी, मेयर प्रमिला मेहरा, उपनगर आयुक्त सुमित कुमार, झामुमो जिलाध्यक्ष रॉकी सिंह सहित पार्टी के कई लोग मौजूद थे।



मंदिर परिसर पहुंचने पर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव समिति के सदस्य प्रदीप अग्रवाल, सतीश साव, दिलीप केसरी, डिम्पल साव, दीपक मोदी, टुनटुन केसरी ने उनका स्वागत किया। मौके पर मौजूद महिलाओं ने कल्पना सोरेन को माला पहनाकर और माता की चुनरी देकर सम्मानित किया। इस दौरान विधायक कल्पना सोरेन ने माता संतोषी के नवनिर्मित मंदिर के सुंदरता की तारीफ करते हुए हर्ष व्यक्त किया।

