Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

फिजिक्स वाला विद्यापीठ कोचिंग संस्थान के छात्रों ने NEET 2025 में हासिल की सफलता

436

गिरिडीह। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) 2025 का परिणाम घोषित हो चुका है। जिसमें गिरिडीह स्थित फिजिक्स वाला विद्यापीठ कोचिंग संस्थान के छात्रों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर जिले का मान बढ़ाया है। संस्थान की छात्रा नज़त आफरीन ने 538 अंक, बिपुल अंबष्ट ने 515 अंक, दुर्गेश निकेत ने 481 अंक तथा अनन्या और छाया ने 450 अंक प्राप्त किए हैं। इसके अतिरिक्त 5 से 6 अन्य छात्रों ने भी लगभग 450 अंक अर्जित कर सफलता की सूची में अपना नाम दर्ज कराया है।

संस्थान के प्रतिनिधि मोहक ने छात्रों के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन का श्रेय विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत और शिक्षकों के समर्पण को दिया देते हुए कहा कि हमारे अनुभवी शिक्षकों के मार्ग दर्शन और विद्यार्थियों की लगातार मेहनत ने यह परिणाम संभव बनाया है। हम आगे भी इसी तरह मेहनत करते हुए अभिभावकों का विश्वास बनाए रखेंगे और छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में काम करते रहेंगे।

ITI

Comments are closed.