Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

जमीन विवाद को लेकर पचम्बा थाना क्षेत्र के सुंदरतांड़ में दो पक्षों में तनाव

पुलिस ने रुकवाया बाउंड्री वॉल का काम

0 55

गिरिडीह। पचम्बा थाना क्षेत्र के सुंदरतांड में जमीन विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में उलझ गए। हालांकि मामला बढ़ने से पूर्व ही पचंबा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जमीन पर हो रहे बाउंड्रीवाल के कार्य को फिलहाल रूकवा दिया है। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाना में उपस्थित होकर मामले का समाधान कराने का निर्देश दिया है।

जानकारी के अनुसार खाता नंबर 1, प्लॉट नंबर 63, कुल रकवा 2 एकड़ 70 डिसमिल में से 90 डिसमिल जमीन अनूप महतो को खतियान से प्राप्त है। अनूप महतो का कहना है कि वे पिछले कई वर्षों से उक्त जमीन पर काबिज हैं। कुछ दिन पूर्व अनूप महतो अपनी जमीन पर बाउंड्री वॉल का निर्माण करवा रहे थे। इसी दौरान कलेन्द्र खान और प्रवीण यादव नामक व्यक्तियों ने जमीन अपना बताते हुए काम बंद करवा दिया। यहां तक कि रात के अंधेरे में बाउंड्री वॉल को भी तोड़ दिया गया। अनूप महतो ने आरोप लगाया कि प्रवीण यादव और कलेन्द्र खान जमीन पर जबरन कब्जा करना चाहते है। साथ ही उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि दोनों ने उन्हें 10 लाख रुपये में पूरी जमीन नही देने पर अंजाम भूगतने की धमकी दी है।

sawad sansar

वहीं दूसर ओर प्रवीण यादव ने कहा कि उक्त जमीन से उनका कोई लेना-देना नहीं है। जबकि कलेन्द्र खान ने अपने पक्ष में कहा कि यह जमीन उन्हें मीणा देवी द्वारा एग्रीमेंट के माध्यम से प्राप्त हुई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि जमीन पहले से नीलाम हो चुकी है तथा वर्ष 1947 में इसकी रजिस्ट्री भी हो चुकी है। फिलहाल मामला थाना में लंबित है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.