Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

चुनाव जितने के बाद आभार व्यक्त करने गांडेय पहुंची विधायक कल्पना सोरेन, लोगों ने पूरे उत्साह से किया स्वागत

कहा बोलने के बजाय काम कर दिखाने में अधिक भरोसा, बहनों और बेटियों को अधिकार दिलाने के लिए शुरू की गई मैया सम्मान योजना

615

गिरिडीह। विधानसभा चुनाव जीतने के बाद पहली बार मंगलवार को गांडेय पहुंची विधायक कल्पना सोरेन का गांडेय वासियों ने पूरे उत्साह के साथ स्वागत किया। इस दौरान गांडेय विधानसभा के बरमसिया पंचायत में आयोजित आभार सह संवाद सभा में हेलिकॉप्टर से पहुंची विधायक कल्पना सोरेन और झारखंड सरकार के मंत्री हफीजुल हसन का झामुमो कार्यकर्ताओं के साथ-साथ गांडेय की जनता ने फूलों और मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया। सभा में झामुमो के जिलाध्यक्ष संजय सिंह सहित पार्टी के कई नेताओं के अलावे पूरा प्रशासनिक महकमा मौजूद था।

sawad sansar

आभार यात्रा को संबोधित करते हुए गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने कहा कि राज्य के हेमंत सोरेन की सरकार एक अबुआ सरकार है। जिसे जनता ने उम्मीदों के साथ बनाया है। कहा कि वो अब बोलने के बजाय काम कर दिखाने पर अधिक भरोसा करेंगी। सूबे की बेटियों और बहनों को शिक्षित बनाना उनका उद्देश्य है, ताकि वे अपना अधिकार ले सके। कहा कि ढाई हजार की मैया सम्मान योजना का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना है। वहीं मंत्री हफिजुल हसन ने भी जनता को धन्यवाद दिया और सरकार की योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।

ITI

Comments are closed.