Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

सदर अस्पताल पहुंची झामुमो कि टीम, अव्यवस्था को लेकर लगाई फटकार

एम्बुलेंस के डीजल के लिए तथा पोस्टमार्टम में अवैध वसूली की मिल रही थी शिकायत

0 275

गिरिडीह। सदर अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्था का जायजा लेने के लिए गुरुवार झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह के नेतृत्व में पार्टी की एक टीम सदर अस्पताल पहुंची। इस दौरान टीम ने सिविल सर्जन डॉक्टर शेख जफरल्ला और अस्पताल उपाधीक्षक डॉ राजीव रंजन से मुलाक़ात की। दौरान झामुमो नेताओ ने सिविल सर्जन और राजीव रंजन पर जमकर भड़कते हुए कहा कि सदर अस्पताल में आने वाले मरीजों के द्वारा लगातार अव्यवस्था को लेकर शिकायतें की जा रही है। पोस्टमार्टम में अवैध वसूली की भी बात सामने आया है, जो सरासर गलत है।

इस दौरान जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि अगर पोस्टमार्टम में लोगो से अनावश्यक वसूली होने का शिकायत मिला, तो ये उचित नही, ऐसे लोगो के खिलाफ कार्रवाई तय है। वही एम्बुलेंस में लोगो से डीजल के लिए राशि वसूली को लेकर नाराजगी जाहिर की। कहा कि एम्बुलेंस का काम रोड हादसे में ज़ख्मी लोगो को तत्काल इलाज के लिए पहुंचाने का है. सरकार डीजल मद में राशि भी देती है ऐसे में फिर पैसे की मांग होना गलत है।

sawad sansar

इस क्रम में उपाधीक्षक ने कहा सदर अस्पताल में 56 नर्स कि जरूरत है, इसमें शिफ्ट के अनुसार कार्य लेना है, लेकिन सिर्फ 28 ही कार्यरत है। ऐसे में कुछ परेशानी होना स्वाभाविक है।

झामुमो की टीम में जिलाध्यक्ष संजय सिंह के अलावे अजीत कुमार पप्पू, रॉकी सिंह, दिलीप मंडल, दिलीप रजक, सईद अख्तर, तूफ़ान वारसी समेत कई नेता शामिल थे।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.