Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

जमीन विवाद के कारण स्कूल के बाउंड़ªीवाल निर्माण में आए रहे समस्या का हुआ निपटारा

कांग्रेस नेता धनंजय सिंह ने ग्रामीणों के साथ बैठक निकाला विवाद का किया निदान

0 40

गिरिडीह। विगत छह माह से जमुआ थाना क्षेत्र के चौरगता गांव में जमीन विवाद के कारण उत्क्रमित मध्य विद्यालय चौरगता का बाउंड्रीवॉल का निर्माण कार्य नहीं हो पा रहा था। यह बाउंड्रीवॉल जिला योजना मद से स्वीकृत हुई है और कार्य एजेंसी एनआरपी है। रविवार को जमीन विवाद का मामला देखते हुए धनंजय सिंह स्वयं गांव गए और गांव के प्रभुत्व जनों और ग्रामीणों के साथ बैठक कर विवाद का निपटारा किया। बैठक में निर्ण लिया गया कि स्कूल के उत्तर बासुकी चौधरी के चारदिवारी से 48 फीट हटकर स्कूल का बाउंड्रीवॉल दिया जाएगा, दक्षिण तरफ विद्यालय का बाउंड्री वॉल पीसीसी से दो फीट हट कर दिया जाएगा, वहीं पूरब दिशा में बाउंड्रीवॉल नित्यानंद चौधरी वगैरह की जमीन तक रहेगा, पश्चिम तरफ बाउंड्री वॉल मुख्य सड़क से थोड़ा हट के दिया जायेगा।

 

विदित हो कि इस बाउंड्रीवॉल के निर्माण के लिए कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष सह प्रदेश सचिव धनंजय सिंह की पहल पर जिले के उपायुक्त रामनिवास यादव के द्वारा अनुमोदित किया गया था। हालांकि जमीन विवाद के कारण को लेकर एक पक्ष के लोग कोर्ट भी गए थे, लेकिन मामला अधिक गंभीर देखकर रविवार को वे गांव पहुंचे और बैठक कर मामले का निष्पादन किया। बैठक में मुख्य रूप से राजदेव चौधरी, श्याम देव चौधरी, शिव शंकर चौधरी, भूदेव चौधरी, विनोद चौधरी, उमेश चौधरी, उमेश राय, सदानंद चौधरी, नर्सिंग चौधरी, महेंद्र सिंह, सुमन चौधरी, अमीन सिंह, रोशन चौधरी, इंद्रदेव चौधरी, अजीत चौधरी, उमेश चौधरी, दयानंद चौधरी सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.