Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रैली के बाद स्थल के शुद्धिकरण से नाराज कांग्रेसियों ने किया सत्याग्रह

भाजपा पर लगाया समाज को बांटने का आरोप, कहा सड़क से सदन तक उठाई जायेगी आवाज

0 10

गिरिडीह। हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के रैली के बाद उक्त स्थल भाजपा के सहयोगी संगठनों के द्वारा गंगाजल से शुद्धिकरण किए जाने के विरोध में जिला कांग्रेस के द्वारा शुक्रवार को जिला कार्यालय सद्भावना मार्च निकाला गया। जिसमें काफी संख्या कांग्रेसियों ने हिस्सा लिया। कांग्रेसी जिला कार्यालय से पदयात्रा करते हुए अंबेदकर चौक पहुंचे और बाबा साहेब अम्बेडकर की प्रतिमा के पास सत्याग्रह आयोजन किया।

सत्याग्रह कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सतीश केडिया ने कहा कि यह अत्यंत स्तब्धकारी एवं निंदनीय कृत्य है। यह कृतय केवल कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का अपमान नहीं है बल्कि भारत के लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक व्यवस्था समान बंधुत्व सामाजिक न्याय एवं प्रत्येक सम्मानित नागरिक की गरिमा के मूल्यों के उपर सीधा प्रहार है। ऐसी भेदभावपूर्ण मानसिकता हमारे संविधान की मूल भावना के विरुद्ध है और समाज में विभाजन और वैमनस्यता को बढ़ावा देने वाली प्रवृतियाँ को उजागर करती है।

sawad sansar

कहा कि भाजपा हमेशा से संविधान को बांटने का काम करती रही है पहले इसने देश की गंगा जमुना तहजीब को तोड़ने का काम किया और अब जनता उनके इस तरह के प्रयासों से जब ऊबने लगी तो उन्होंने हिंदू समाज को बांटने का काम कर रही है। कहा कि कांग्रेस पार्टी इसकी कड़ी निंदा करती है और विरोध करती है। मामले को सड़क से लेकर सदन तक उठाया जायेगा।

मौके पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव अजय सिन्हा, राजेश तुरी, जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा, मोहम्मद अली खान, पप्पू विश्वकर्मा, मोहम्मद सोहेल, मोहम्मद निजामुद्दीन, अहमद राजा नूरी, सुलेमान अख्तर अहमद, मोहम्मद नवाब, प्रवीण हेंब्रम, शाहनवाज आलम, ओवैस अहमद, अनिल चौधरी, मनीष राज, सहदेव पासवान, राहुल सिंह, पारस मित्र, समीर राज चौधरी, मोहम्मद शमशाद, आसिफ अली, मोहम्मद मुनीर, गुलाम मुस्तफा, प्रोफेसर मंजूर अंसारी,सहित कई कांग्रेसी उपस्थित थे।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.