Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

एक बार फिर बरहमोरिया में चला अवैध शराब कारोबार के खिलाफ अभियान, 4000 किलोग्राम जावा महुआ एवं 300 लीटर अवैध शराब जब्त

उपायुक्त रामनिवास यादव के रात्रि चौपाल के बाद दूसरी बार हुई अवैध महुआ शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

0 46

गिरिडीह। उपायुक्त रामनिवास यादव के निर्देश पर उत्पाद विभाग द्वारा अवैध शराब निर्माण एवं कारोबार के विरुद्ध लगातार अभियान चला रहा है। इसी क्रम में उत्पाद अधीक्षक शिव कुमार साहू के नेतृत्व में उत्पाद विभाग एवं मुफ्फसिल थाना की संयुक्त टीम ने सोमवार को मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत बराहमोरिया गांव में एक बार फिर अवैध महुआ चुलाई शराब के विरुद्ध व्यापक छापामारी अभियान चलाया। छापामारी के दौरान बड़ी मात्रा में शराब निर्माण के लिए रखे गए 4000 किलोग्राम जावा महुआ बरामद किया गया, जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। वहीं, लगाभग 300 लीटर अवैध महुआ चुलाई शराब भी जब्त की गई। हलांकि संयुक्त छापामारी दल के पहुंचने की सूचना मिलते ही अवैध शराब कारोबार से जुड़े लोग मौके से फरार हो गए। फरार आरोपितों के विरुद्ध झारखंड उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत अभियोग दर्ज कर अग्रेतर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

sawad sansar

विदित हो कि नशा के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बरमोहरिया में उपायुक्त रामनिवास यादव के द्वारा लगाए गए रात्रि चौपाल के बाद इलाके में संचालित अवैध शराब के खिलाफ लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। विगत 24 जून को भी छापामारी की गई थी। उक्त मामले को लेकर जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि गिरिडीह जिले में अवैध शराब निर्माण, भंडारण एवं तस्करी के विरुद्ध यह अभियान लगातार जारी रहेगा। ऐसे असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करते हुए अवैध शराब के कारोबार को पूर्णतः समाप्त करने के लिए नियमित रूप से छापामारी अभियान चलाया जासेगा।

छापामारी अभियान का नेतृत्व उत्पाद अवर निरीक्षक महेंद्र देवगम एवं पुलिस अवर निरीक्षक गौतम कुमार कर रहे थे। वहीं अभियान में पुलिस सहायक अवर निरीक्षक लक्ष्मण महतो, पुलिस सहायक अवर निरीक्षक राधेश्याम झा, पुलिस बल के जवान तथा गृह रक्षक बल के जवान शामिल थे।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.