Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

उपायुक्त ने केशवारी-दलांगी पुल निर्माण स्थल का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

जिला प्रशासन विकास कार्यों को धरातल पर उतारने के लिए प्रतिबद्ध: रामनिवास यादव

0 35

गिरिडीह। भीषण गर्मी के बीच उपायुक्त रामनिवास यादव गुरुवार को सरिया प्रखंड के केशवारी तथा बिरनी प्रखंड के दलांगी गांव को जोड़ने वाले प्रस्तावित पुल निर्माण स्थल एवं आसपास के क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों एवं अभियंताओं के साथ स्थल का बारीकी से अवलोकन करते हुए पुल निर्माण की संभावनाओं, पहुंच मार्ग तथा भू-भाग की स्थिति की जानकारी ली। मौके पर नक्शा एवं गुनिया की सहायता से पुल निर्माण हेतु चयनित भूमि का सीमांकन कार्य भी कराया गया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने संबंधित विभाग के अभियंताओं से पुल निर्माण की प्रारंभिक रूपरेखा, तकनीकी पहलुओं एवं आवश्यक प्रक्रियाओं की जानकारी प्राप्त की।

sawad sansar

मौके पर उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सीमांकन कार्य पूरी पारदर्शिता एवं सटीकता के साथ सुनिश्चित किया जाए ताकि भविष्य में किसी प्रकार की तकनीकी अथवा प्रशासनिक समस्या उत्पन्न न हो। उन्होंने कहा कि यह पुल क्षेत्र के लोगों के लिए आवागमन की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण साबित होगा तथा दोनों प्रखंडों के बीच संपर्क और अधिक सुदृढ़ होगा। उन्होंने कहा कि पुल निर्माण होने से स्थानीय ग्रामीणों को वर्षा ऋतु में होने वाली कठिनाइयों से राहत मिलेगी तथा शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं व्यापारिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन विकास कार्यों को धरातल पर उतारने के लिए प्रतिबद्ध है तथा जनहित से जुड़ी योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर क्रियान्वित किया जा रहा है।

निरीक्षण के दौरान बगोदर-सरिया के अनुमंडल पदाधिकारी संतोष गुप्ता के अलावे सरिया और बिरनी के अंचलाधिकारी तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी सहित संबंधित विभाग के अधिकारी, अभियंता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.