Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

आजादी के जश्न में डुबा गिरिडीह, हर्षोलास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, झंडा मैदान में मंत्री सुदिव्य कुमार ने किया ध्वजारोहण

डीसी रामनिवास यादव व एसपी डॉ बिमल कुमार ने मंत्री के साथ किया परेड का निरीक्षण, स्वंत्रता सेनानियों के आश्रितों के अलावे उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभागीय लोगों को किया गया सम्मानित

0 24

गिरिडीह। 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन मौके पर गिरिडीह में हर्षोल्लास के साथ आजादी का जश्न मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस का मुख्य कार्यक्रम झंडा मैदान में हुआ, जहां सबे के मंत्री सुदिव्य कुमार ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान उन्होंने डीसी रामनिवास यादव व एसपी डॉ बिमल कुमार के साथ परेड का निरीक्षण किया। परेड में 14 टुकड़ियां शामिल थी। जिसमें जिला पुलिस बल के जवानों के साथ महिला पुलिस बल, एनसीसी कैडेट, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्राओं के साथ होम गार्ड जवानों के टुकड़ियां शामिल हुई थी। जबकि कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की एक टुकड़ियों ने इस दौरान शानदार अंदाज में बैंड धुन भी पेश किया।

sawad sansar

ध्वजारोहण के बाद मंत्री सुदिव्य कुमार ने गिरिडीह वासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए हेमंत सरकार की उपलब्धियों को भी गिनाया। कहा कि अब गिरिडीह बदल रहा है। शिक्षा के दिशा में गिरिडीह को संवारा जा रहा है। अभियंता कॉलेज और सर जेसी बॉस यूनिवर्सिटी का निर्माण किया जा रहा है।

इस मौके पर गिरिडीह के कई स्वंत्रता सेनानियों के आश्रितों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जबकि पति पत्नी विवाद समाधान और काउंसिलिंग के लिए महिला थाना प्रभारी दीपमाला कुमारी, बेहतर अनुसंधान को लेकर ही एसआई पुनीत गौतम को भी सम्मानित किया गया। साथ ही कई सरकारी कर्मियों को उनके द्वारा किए जा रहे उत्कृष्ट कार्य के लिए भी सम्मानित किया गया।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.