Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

अवैध महुआ शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 300 लीटर शराब जब्त

4,500 किलोग्राम जावा महुआ मौके पर किया गया नष्ट, आरोपियों की तलाश जारी

0 12

गिरिडीह। उपायुक्त रामनिवास यादव के निर्देश पर जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री, भंडारण और परिवहन के खिलाफ लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अधीक्षक उत्पाद के निर्देश पर उत्पाद विभाग की टीम ने डुमरी थाना पुलिस के सहयोग से बेलदारी टोला में अवैध महुआ चुलाई शराब की भट्ठियों और निर्माण स्थलों पर छापेमारी की।

कार्रवाई के दौरान विभिन्न अवैध अड्डों से करीब 300 लीटर तैयार महुआ चुलाई शराब जब्त की गई। वहीं, शराब बनाने के लिए अलग-अलग बर्तनों, ड्रमों और डिब्बों में छिपाकर रखा गया लगभग 4,500 किलोग्राम किण्वित जावा महुआ मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।

sawad sansar

उत्पाद विभाग के अनुसार, अवैध शराब निर्माण में संलिप्त लोगों की पहचान की जा रही है। संबंधित आरोपियों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी।

छापेमारी दल में उत्पाद अवर निरीक्षक सुमितेश कुमार, बगोदर अंचल के अवर निरीक्षक महेश कुमार दास, डुमरी थाना के पुलिसकर्मी और गृहरक्षा वाहिनी के सशस्त्र जवान शामिल थे। जिला प्रशासन ने कहा कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.