उपायुक्त के निर्देश पर उत्पाद विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ शुरू की करवाई
गाँवा में छापामारी कर 750 लीटर चुलाई शराब किया जप्त

गिरिडीह। शारदीय नवरात्र शुरू होने से पूर्व दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर दृढ़ संकल्पित जिला प्रशासन ने गुरुवार को अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध अभियान चलाया। उत्पाद विभाग ने गावाँ थाना के सहयोग से बरमसिया पिकेट, थाना-गावाँ क्षेत्र में सघन छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान 750 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद की गई। बरामद अवैध शराब को नियमानुसार जब्त करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है। मामले में उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत अभियोग दर्ज किया गया है तथा संबंधित फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विदित हो कि शांति समिति की बैठक में उपायुक्त रामनिवास यादव ने उत्पाद विभाग को अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध लगातार छापेमारी अभियान चलाते हुए दोषियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करने का सख्त निर्देश दिया था। जिसके बाद उत्पाद विभाग द्वारा कार्रवाई की जा रही है।

