Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

ओपन माइंड वर्ल्ड स्कूल में इंटर हाउस संगीत प्रतियोगिता आयोजित, अन्वी पांडेय रहीं प्रथम

0 8

गिरिडीह। शहर के धारियाडीह में संचालित ओपन माइंड वर्ल्ड स्कूल में शनिवार को इंटर हाउस संगीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी संगीत प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में संगीतकार जगदीप शोला, अजय शिवानी एवं संदीप कौशिक निर्णायक के रूप में उपस्थित रहे। विद्यालय की प्राचार्य चंद्रमल्लिका घोष चौधुरी, मोहम्मद शहरयार एवं बरनाली पाल ने पुष्पगुच्छ भेंटकर निर्णायक मंडल को सम्मानित किया।

इस अवसर पर प्राचार्य चंद्रमल्लिका घोष चौधुरी ने कहा कि संगीत मानव जीवन का अभिन्न एवं महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह हमारे तन और मन की गहराइयों को प्रभावित करता है तथा भावनाओं की अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम है।

sawad sansar

उन्होंने विद्यार्थियों की प्रतिभा एवं उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं बच्चों के आत्मविश्वास और रचनात्मक क्षमता को बढ़ावा देती हैं।

संगीत शिक्षक संदीप शोला के नेतृत्व में आयोजित इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में सफायर हाउस की अन्वी पांडेय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि एमेरल्ड हाउस की कृष्ण गीतांजलि द्वितीय तथा टोपाज हाउस की अरीबा फातिमा तृतीय स्थान पर रहीं।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.