Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

सर जेसी. बोस सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस की छात्रा दीपशिखा सीए फाउंडेशन की परीक्षा में हासिल की सफलता

विद्यालय परिवार ने मिठाई खिलाकर और बुके देकर बढ़ाया उत्साह

0 39

गिरिडीह। सर जेसी. बोस मुख्यमंत्री स्कूल ऑफ एक्सीलेंस की छात्रा दीपशिखा कुमारी ने भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान की सीए फाउंडेशन परीक्षा में सफलता हासिल कर अपने माता पिता के साथ गिरिडीह का नाम रौशन किया है। उन्होंने सीए फाउंडेशन परीक्षा में 400 में 233 अंक प्राप्त की है। दीपशिखा की सफलता को लेकर सर जेसी. बोस मुख्यमंत्री स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के प्राचार्य मुन्ना प्रसाद कुशवाहा ने विद्यालय परिसर में दीपशिखा को मिठाई खिलाकर और बुके देकर उसके हौसले को बढ़ाया और उसके उज्जवल भविष्य की कामना की।

sawad sansar

मौके पर विद्यालय के प्राचार्य मुन्ना प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि दीपशिखा की सफलता विद्यार्थियों, विशेषकर सरकारी विद्यालयों के छात्रों, को कठिन परिस्थितियों के बावजूद अपने लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रेरित करेगी। दीपशिखा ने अपनी कडी मेहनत से परिवार, विद्यालय और गिरिडीह के नाम एक संदेश दिया है कि सफलता के लिए मेहनत ही एक मात्र विकल्प है।

 

वहीं कक्षा 7 में पढ़ाई करने के दौरान ही दीपशिखा ने अपने पिता को एक सड़क दुर्घटना में खो दिया था। दीपशिखा ने कहा कि पिता के निधन के बाद मेरी माँ ने मेरे, मेरे भाई और बहन के पालन-पोषण के लिए बहुत मेहनत की। कई कठिनाइयों के बावजूद मुझे हमेशा विश्वास था कि शिक्षा हमारी परिस्थितियों को बदल सकती है। उन्होंने वर्ष 2025 में कक्षा 12 में 82 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे और दूसरे प्रयास में सीए फाउंडेशन परीक्षा उत्तीर्ण की।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.