Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

संतोष तिवारी बने झारखंड अंडर 16 टीम का मैनेजर, जीडीसीए के अलावे अन्य लोगों ने दी बधाई

0 533

गिरिडीह। झारखंड रणजी खिलाड़ी संतोष तिवारी को झारखंड अंडर 16 टीम का मैनेजर बनाया गया है। गिरिडीह जिला क्रिकेट संघ के सचिव संतोष तिवारी अंडर 22 बिहार का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं और झारखंड रणजी टीम ट्रॉफी टीम के सदस्य भी रह चुके हैं। उन्हें झारखंड अंडर 16 टीम का मैनेजर बनाए जाने से गिरिडीह के क्रिकेट प्रेमियों में काफी हर्ष है। बताया जाता है कि क्रिकेट के प्रति समर्पित संतोष तिवारी पूर्व में झारखंड सीनियर टीम के असिस्टेंट कोच के रूप में पांडिचेरी में कोचिंग करा चुके हैं। यहां तक कि गिरिडीह के खिलाड़ियों को भी वे लगतार प्रशिक्षण देते रहे हैं।

संतोष तिवारी को झारखंड टीम का मैनेजर बनाए जाने पर गिरिडीह जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष पवन मिश्रा के अलावे रमेश यादव, बबलू शर्मा, रूपेश रजक, आशुतोष तिवारी सहित अन्य क्रिकेट से जुड़े लोगों ने बधाई दी है।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.