Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

जेवर कारोबारी से हथियार के बल पर छिनतई, जांच में जुटी पुलिस

0 10

गिरिडीह।जिले के बगोदर थाना क्षेत्र के अटका में हथियार के बल पर सराफा व्यवसायी से छिनतई का मामला सामने आया है । जिससे लोगों में दहशत है। बताया जाता है कि अटका निवासी बंटी स्वर्णकार प्रतिदिन की तरह रविवार की रात को अपनी दुकान बंद कर आभूषण समेत अन्य सामान दो बैग में लेकर घर लौट रहे थे। इसी क्रम में घर से कुछ दूर पहले ही दो बाइक सवार चार अपराधियों ने उनकी बाइक रुकवाई और हथियार का भय दिखाकर दोनों बैग छीनकर गोरहर की ओर भाग गए।

घटना की सूचना मिलने के बाद बगोदर थाना पुलिस जांच में जुट गई है। थाना प्रभारी राजेश कुमार ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। पुलिस संदिग्धों की पहचान और घटना की पूरी परिस्थितियों की जांच कर रही है।

sawad sansar

थाना प्रभारी की मानें तो प्रारंभिक तौर पर घटना संदिग्ध दिख रही है।हालांकि, पुलिस अपने स्तर से पूरे मामले की गहन जांच-पड़ताल कर रही है। छिनतई किए गए बैग में कितने मूल्य के आभूषण व अन्य सामान थे, इसकी जानकारी भी जुटाई जा रही

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.