Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

शराब के नशे में धुत्त युवकों ने बाइक सवार को मारी टक्कर गंभीर रूप से घायल हुए बाइक सवार विजय यादव, रेफर

0 15

गिरिडीह। शराब के नशे में धुत्त कुछ युवकों ने बीती रात गिरिडीह टुंडी मुख्य मार्ग में अपने स्विफ्ट डिजायर कार से बाइक सवार मंगरोडीह निवासी विजय यादव को पीछे से टक्कर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए नवजीवन नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए कोलकाता रेफर कर दिया गया है। वही इस घटना से परिजनों में आक्रोश है। जबकि विजय यादव को टक्कर मारने वाले सारे युवक फरार बताए जा रहे है। हालांकि स्विफ्ट डिजायर गाड़ी को पुलिस ने कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुट गई। मुफ्फसिल थाना ले गई। फिलहाल जांच के क्रम में स्विफ्ट डिजायर का मालिक नगर थाना के पीछे और शहर के किसी विष्णु साहू का बताया जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.