Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

भाजपा की मासिक बैठक में पहुंचे गिरिडीह जिला के संगठन प्रभारी डॉक्टर संजय सिंह

पार्टी नेताओं को विभिन्न कार्यक्रमों के उद्देश्यों से कराया अवगत

0 37

गिरिडीह। भाजपा गिरिडीह महानगर की मासिक बैठक शनिवार को हरिचक स्थित जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार राय की अध्यक्षता में हुई। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि गिरिडीह जिला के संगठन प्रभारी डॉक्टर संजय सिंह शामिल हुए। वहीं बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चुन्नूकांत कोडरमा सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव वरिष्ठ नेता विनय सिंह पूर्व महापौर सुनील पासवान सहित काफी संख्या में भाजपाई उपस्थित थे।

बैठक के दौरान जिला प्रभारी डॉक्टर संजय सिंह ने जिला के पदाधिकारी, मंडल के अध्यक्ष, मंडल के प्रभारी, शक्ति केंद्र की बैठक, मन की बात कार्यक्रम, डिजिटल लर्निंग ऐप, एसआईआर सहित कई बिन्दुओं पर चर्चा करते हुए समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम और एसआईआर की महत्ता पर चर्चा करते हुए कहा कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों को प्रेरित करने का एक सशक्त माध्यम बन चुका है। इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री समाज के उन विषयों को सामने लाते हैं, जो राष्ट्र निर्माण, सामाजिक जागरूकता, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, युवाओं की भूमिका और आत्मनिर्भर भारत जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों से जुड़े हैं।

sawad sansar

कहा कि ठीक इसी प्रकार एसआईआर जैसे जनजागरूकता अभियानों का उद्देश्य भी नागरिकों को उनकी जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करना तथा लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करना है। एसआईआर लोकतंत्र की सबसे बड़ी, शक्ति निष्पक्ष पारदर्शी और विश्वसनीय चुनाव प्रक्रिया है। कहा कि इस प्रक्रिया का उद्देश्य मतदाता सूची को शुद्ध और त्रुटिपूर्ण प्रविष्टियों को हटाना है। ताकि प्रत्येक पात्र नागरिक को मतदान का अधिकार मिल सके और और इस अभियान के माध्यम से नए मतदाताओं के नाम जोड़े जा सके, मृत अथवा स्थानांतरित मतदाताओं के नामों का सत्यापन कर मतदाता सूची में आवश्यक सुधार करना है।
बैठक में महानगर जिलाध्यक्ष रंजीत राय ने जिले की ओर से दिए गए सभी कार्यक्रम की समीक्षा करने के साथ ही मंडल अध्यक्ष और प्रभारी को मंडलों में बैठक और प्रवास करने का निर्देश दिए।

बैठक में जिला महामंत्री सिकंदर हेमब्रम, जिला उपाध्यक्ष अरुण हाजरा, जिला उपाध्यक्ष नवीन सिन्हा, संगीता सेठ, देवराज, जिला मंत्री गुड़िया देवी, रिंकी देवी, दीपक यादव, सुरेश मंडल, कार्यालय मंत्री संत कुमार लल्लू, जिला मीडिया सह-प्रभारी राजेश जायसवाल मोर्चा जिला अध्यक्ष में मिथुन चंद्रवंशी, रंजीत बरनवाल, पूर्व जिला उपाध्यक्ष श्याम प्रसाद, अनूप सिन्हा मंडल अध्यक्ष में राजेश गुप्ता, खिरोधर दास, जयशंकर सिन्हा सिंकू, कुंदन सिंह मनोहर यादव मनोज पांडेय, सोमनाथ पांडेय, चिंतामणि सिंह,सौरभ सागर मिश्रा, केदार महतो, राजू साव,मनोहर यादव, अरविंद चंद्र राय, पंचानन वर्मा, सुभाष यादव सहित कई भाजपाई उपसिथत थे।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.