Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

मानव तस्करी के जुर्म में एक महिला सहित चार गिरफ्तार, एसडीपीओ ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी

आरोपी क्षेत्र की कमजोर महिलाओं को दूसरे प्रदेशों में बेचते थे-एसडीपीओ।

618

गिरिडीह। मानव तस्करी के मामले में गिरिडीह पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है। गिरिडीह पुलिस ने न सिर्फ एक महिला समेत चार मानव तस्करों को गिरफ्तार किया है, बल्कि बेची गई एक महिला की भी बरामदगी की है।

शुक्रवार को जमुआ थाना में खोरीमहुआ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजेन्द्र प्रसाद ने प्रेस वार्ता कर बताया कि गिरिडीह पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि गिरिडीह एवं कोडरमा जिले के विभन्न थाना क्षेत्र से गरीब एवं असहाय तबके की लड़कियों/महिलाओं को देह व्यापार के लिए बहला-फुसलाकर एवं शादी व काम का झांसा देकर धोखे से राजस्थान ले जाकर बेचा जा रहा है। इस सूचना के बाद पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देश पर उनके नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया और तकनीकी सहयोग से एवं सुनियोजित ढंग से तत्वरित कारवाई करते हुए मानव तस्करी में संलिप्त गिरोह में शामिल सुशीला देवी, विनोद कुमार यादव,सुनील यादव उर्फ पिंटू ,बबलू प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया। उक्त आरोपियों के खिलाफ बनवासी विकास आश्रम के सदस्य मुकेश कुमार के द्वारा दिये गए आवेदन के आधार पर जमुआ थाना में कांड संख्या 38/ 25 करते हुए विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज किया गया है।

sawad sansar

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त ने अपनी स्वीकृति बयान में अपना अपराध स्वीकार लिया है। साथ ही उनकी निशानदेही पर बेची गई पीड़िता को भी बरामद कर लिया गया है। बताया कि कांड की अन्य पीड़िता की बरामदी एवं फरार अभियुक्त की गिरफ्‌तारी के लिए छापामारी की जा रही है।

ITI

Comments are closed.