Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

पीएम के आत्मनिर्भर भारत लक्ष्य को लेकर भाजपा ने किया कार्यशाला का आयोजन

स्वदेशी वस्तुओं के इस्तेमाल से होगा विकसीत भारत का सपना पूरा: राज सिन्हा

0 564

गिरिडीह। भाजपा जिला कार्यालय में गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला मंे धनबाद विधायक राज सिन्हा के अलावे प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साहू, प्रदेश मंत्री दिलीप वर्मा, पूर्व विधायक जयप्रकाश वर्मा, पूर्व मेयर प्रकाश सेठ, जिप अध्यक्षा मुनिया देवी, चिंतामणि वर्मा भी शामिल हुए।

sawad sansar

कार्यशाला को संबोधित करते हुए धनबाद विधायक राज सिन्हा ने कहा कि पीएम मोदी ने आत्मनिर्भर भारत के लिए स्वदेसी वस्तुओं के इस्तेमाल पर बल दिया और धीरे धीरे इसे देश की जनता भी मान रही है। कहा कि अगर स्वदेशी वस्तुओ का इस्तेमाल लोग करते है तो भारत की बड़ी कंपनी का डिमांड बढेगा और उत्पादन में भी इजाफा होगा। हर कंपनी में नौकरी के अवसर बढ़ेंगे। बाजार मंे बिक्री भी उसी तेजी के साथ बढेगा। लेकिन इसके लिए हर एक व्यक्ति को स्वदेशी वस्तुआंे के इस्तेमाल को बढ़ाना होगा। कहा कि प्रधानमंत्री का लक्ष्य साल 2047 तक भारत को विकसीत देश बनाना है।

कार्यशाला को पूर्व विधायक प्रो0 जयप्रकाश वर्मा, प्रदेश मंत्री दिलीप वर्मा, मुनिया देवी समेत कई नेताओं ने सम्बोधित किया। वहीं कार्यशाला मंे संदीप डंगायच, सुभाष चंद्र सिन्हा, कामेश्वर पासवान, सांसद प्रतिनिधि उषा कुमारी, रंजन सिन्हा, हरविन्दर सिंह बगगा, परमेश्वर यादव समेत कई नेता और कार्यकर्त्ता शामिल थे।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.