Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

डीएवी सरिया का दसवीं बोर्ड में शत-प्रतिशत परिणाम, छात्रों ने लहराया परचम

206 छात्रों ने दी परीक्षा, 14 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए

0 31

गिरिडीह : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा घोषित दसवीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम में डीएवी सरिया विद्यालय ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत सफलता हासिल की है। इस वर्ष विद्यालय के कुल 206 छात्र परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनमें सभी छात्र सफल घोषित हुए।

परीक्षा परिणाम में 14 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। सुमित कुमार ने 97.2 प्रतिशत अंक लाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं अनिकेत आनंद ने 96.2 प्रतिशत के साथ द्वितीय तथा मानसी कुमारी ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया।

sawad sansar
सुमित कुमार
             सुमित कुमार
मानसी कुमारी
मानसी कुमारी
अनिकेत आनंद
अनिकेत आनंद

 

 

 

 

स्वस्ति कुमारी
स्वस्ति कुमारी

अन्य मेधावी छात्रों में स्वस्ति कुमारी एवं शिवम गुप्ता (95%), प्रिया सामंतो (94.02%), आयुष राज (94%), शांभवी कुमारी (93.2%), अभिराज कुमार (93.02%), रिचा कुमारी (93%), सिद्धि कुमारी (92%), पलक कुमारी, आयुष भारद्वाज एवं अमन मोदी (91.2%) शामिल हैं।

इसके अलावा 80 से 90 प्रतिशत के बीच 49 छात्रों ने तथा

70 से 80 प्रतिशत के बीच 54 छात्रों ने अंक प्राप्त किए, जो विद्यालय के समग्र शैक्षणिक स्तर को दर्शाता है।

विद्यालय के प्राचार्य श्री मनीष कुमार सिन्हा ने इस उत्कृष्ट परिणाम पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह छात्रों की कड़ी मेहनत, अभिभावकों के सहयोग और शिक्षकों के समर्पण का परिणाम है। उन्होंने सभी सफल छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.