Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

डीएलएसए ने किया पॉक्सो एक्ट 2012 एवं मोटर वाहन दुर्घटना वाद पर कार्यशाला मोटर वाहन दुर्घटना वाद स्टेक होल्डर्स कार्यशाला में हुए शामिल, दी गई कई अहम जानकारियां

0 4

गिरिडीह। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा शनिवार को व्यवहार न्यायालय परिसर में पॉक्सो एक्ट एवं मोटर वाहन दुर्घटना वाद से संबंधित मामलों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्घाटन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह के अध्यक्ष मार्तंड प्रताप मिश्रा, जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश प्रथम कंवल जीत चोपड़ा, जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अष्टम रविशंकर मिश्रा, जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश पंचम संजीव कुमार वर्मा, जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश चतुर्थ सुशील कुमार सिंह एवं लोक अभियोजक द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने कहा कि पॉक्सो एक्ट एवं मोटर वाहन दुर्घटना वाद में सर्वाेच्च न्यायालय के द्वारा महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश सभी स्टेकहोल्डर के लिए प्रदान किया गया है। इन दिशा निर्देशों का अनुपालन विभिन्न स्तरों पर किए जाने से पॉक्सो एक्ट एवं मोटर वाहन दुर्घटना वाद से संबंधित पीड़ितों को त्वरित न्याय उपलब्ध कराया जा सकता है। बताया कि यह कार्यशाला सभी स्टेकहोल्डर के लिए जैसे पुलिस पदाधिकारियों, चिकित्सकों, अधिवक्ताओं के लिए अत्यंत ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से अपील किया कि आज के इस कार्यशाला के तकनीकी सत्र में विद्वान न्यायिक पदाधिकारियों एवं रिसोर्स पर्सन के द्वारा बताए जा रहे दिशानिर्देशों का अनुपालन पॉक्सो एक्ट एवं मोटर वाहन दुर्घटना वाद से संबंधित मामलों में करें, ताकि इन मामलों के पीड़ितों को त्वरित एवं सुलभ न्याय प्रदान किया जा सके।

sawad sansar

वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अष्टम रवि शंकर मिश्रा ने पॉक्सो मामलों में प्रशासन, पुलिस पदाधिकारियों, डॉक्टर की भूमिका एवं कर्तव्यों के बारे विस्तारपूर्वक चर्चा करते हुए बताया कि ऐसे मामलों में संवेदनशीलता के साथ निष्पादित किया जाना चाहिए। जबकि जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश चतुर्थ सुशील कुमार सिंह ने मोटर वाहन दुर्घटना वाद के विभिन्न प्रावधानों के ऊपर विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए न्यायिक पदाधिकारियों, पुलिस, बीमा कंपनियों की भूमिका और कर्तव्यों पर प्रतिभागियों को जानकारी प्रदान किया।

कार्यक्रम का संचालन जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सफदर अली नैयर ने किया। जबकि कार्यक्रम में न्यायिक पदाधिकारियों के अलावे कार्यपालक पदाधिकारी, जिले के विभिन्न थाना से पुलिस पदाधिकारी, गिरिडीह न्याय मंडल के सभी विद्वान मध्यस्थगण, लोक अभियोजक, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के सभी अधिवक्ता, जिला अधिवक्ता संघ के पदाधिकारी, विभिन्न स्कूलों के शिक्षक उपस्थित थे।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.