Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

जमुआ में हुए लूट कांड का पुलिस ने किया 48 घंटे में किया खुलासा, तीन अपराधी गिरफ्तार

पुलिस ने लूट के 11 हजार सहित मोबाइल और दो बाइक किया जप्त

0 55

गिरिडीह। जमुआ थाना क्षेत्र में हुए लूटकांड मामले में गिरिडीह पुलिस बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से लूट की राशि का हिस्सा, घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन और दो मोटरसाइकिल भी जप्त किए गए हैं।

शुक्रवार को प्रेसवार्ता के माध्यम से एसडीपीओ राजेन्द्र प्रसाद ने बताया कि 12 मई की सुबह करीब 8:15 बजे जमुआ चौक स्थित वंशी साव की दुकान सह मकान में दो अपराधी ग्राहक बनकर पहुंचे थे। चावल खरीदने के बहाने दुकान खुलवाने के बाद अपराधियों ने घर में घुसकर मारपीट की और भय दिखाकर 50 हजार रुपये नकद तथा एक सोने की चेन लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद जमुआ थाना में कांड संख्या 130/2026 के तहत मामला दर्ज किया गया।

sawad sansar

घटना के बाद पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार के निर्देश पर एसडीपीओ खोरीमहुआ राजेन्द्र प्रसाद के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया। तकनीकी अनुसंधान और साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने घटना में संलिप्त मिर्जागंज के रहने वाले 35 वर्षीय बिनोद कुमार साव, कोडरमा के पचम्बो निवासी 28 वर्षीय गुड्डु कुमार लहरी तथा चंदौर के रहने वाले 31 वर्षीय नन्दकिशोर रविदास उर्फ मन्टु को गिरफ्तार कर लिया।

बताया कि तीनों आरोपियों ने पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। और उनकी निशानदेही के आधार पर 11 हजार 100 रुपये नकद, घटना में प्रयुक्त दो मोबाइल फोन, एक पल्सर मोटरसाइकिल (JH11AM 5501) और एक होंडा शाइन बाइक (JH11AE 4661) बरामद की है।

छापेमारी दल में एसडीपीओ राजेन्द्र प्रसाद के अलावे इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार दास, थाना प्रभारी विभुति देव, रोहित कुमार सिंह, हिरोडीह थाना प्रभारी महेश चन्द्रा, तिसरी थाना प्रभारी शम्भु नन्द ईश्वर, वेद प्रकाश पाण्डेय, सुमित कुमार सिंह समेत सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.