छात्रा पायल के परिजनों से मिला भाजपा का प्रतिनिधि मंडल, बंधाया ढांढस
पुलिस प्रशासन से की पायल हत्याकांड मामले का उद्भेदन कर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

गिरिडीह। उसरी नदी में मिले सिरसिया निवासी जागेश्वर दास की 17 वर्षीय पुत्री पायल कुमारी के शव मामले का अब तक मुफ्फसिल पुलिस द्वारा उद्भेदन नही किया गया है। वहीं भाजपा नगर मंडल के अध्यक्ष जय शंकर सिन्हा के नेतृत्व एक प्रतिनिधि मंडल ने मृतका पायल के परिजनों से मुलाकात की। प्रतिनिधि मंडल में शामिल जय शंकर सिन्हा के अलावे अनुप सिन्हा, संत कुमार लल्लू एवं पंचानन वर्मा ने पायल के परिजनों से घटना के संबंध में जानकारी प्राप्त की।



मौके पर भाजपा नेताओं ने स्पष्ट कहा कि जागेशर दास की बेटी पायल की हत्या की गई है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि इस संदिग्ध हत्याकांड की गहराई से जांच हत्यारो को सजा दें। कहा कि भारतीय जनता पार्टी इस हत्याकांड की कड़ी निंदा करती है। इस घटना पर अपनी नजर रखी हुई है और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए हर संभव कदम उठाएगी। कहा कि भाजपा इस दुःख की घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है।

कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस, राजद और वामपंथी दलों के गठबंधन की सरकार में पूरे झारखंड में लगातार कानून व्यवस्था गिरती जा रही है। गिरिडीह में ही लगातार इस तरह के अपराधिक घटनाएं हो रहे है। सरकार इस तरह की घटना पर रोक लगाने में अब तक विफल साबित होती रही है।
