Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

गिरिडीह कॉलेज के इग्नू केंद्र में अनियमितता का आरोप, जांच के लिए पहुंची इग्नू रीजनल सेंटर देवघर के अधिकारी

प्राचार्य ने आरोप को बताया निराधार

0 37

गिरिडीह। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा गिरिडीह कॉलेज के इग्नू अध्ययन केंद्र में अनियमितताओं को लेकर लगाए गए आरोपों की जांच के लिए इग्नू रीजनल सेंटर देवघर की टीम सोमवार को गिरिडीह कॉलेज पहुंची। टीम ने इग्नू विभाग के विभिन्न दस्तावेजों और व्यवस्थाओं की जांच की।

 

विदित हो कि अभाविप के छात्र नेता मंटू मुर्मू ने आरोप लगाया था कि इग्नू परीक्षा में फर्जी वीक्षक (इनविजिलेटर) बनाकर ड्यूटी कराई गई और उनके नाम पर फर्जी हस्ताक्षर कर वित्तीय अनियमितता की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि निशा कुमारी का गिरिडीह कॉलेज से कोई संबंध नहीं होने के बावजूद वर्तमान प्राचार्य प्रो0 मृगेंद्र नारायण सिंह और बालेंदु शेखर त्रिपाठी ने मिलकर उन्हें इग्नू विभाग के कार्य में लगाया। जिसके बाद इग्नू की रीजनल सेंटर देवघर की टीम सोमवार को गिरिडीह कॉलेज पहुंची और संबंधित अभिलेखों व व्यवस्थाओं की जांच की। जांच के दौरान अधिकारियों ने आवश्यक दस्तावेजों का अवलोकन किया और संबंधित पक्षों से जानकारी भी ली।

sawad sansar

मौके पर गिरिडीह कॉलेज के प्राचार्य प्रो. मृगेंद्र नारायण सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि उनके खिलाफ लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद और तथ्यहीन हैं। उन्होंने कहा कि इग्नू अध्ययन केंद्र का संचालन पूरी पारदर्शिता और नियमानुसार किया गया है तथा जांच टीम को सभी आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध करा दिए गए हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद सच्चाई सामने आ जाएगी।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.