खान और खनिज संशोधन विधेयक के खिलाफ झामुमो व झामयु क्षेत्रिय समिति ने किया प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का किया पुतला दहन
कहा झारखंड को आर्थिक रूप से कमजोर करना चाहती है मोदी सरकार

गिरिडीह। केन्द्र सरकार के खान और खनिज संशोधन विधेयक के खिलाफ झामुमो के झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन क्षेत्रीय समिति द्वारा बुधवार को बनियाडीह में प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला दहन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
मौके पर झामुमो के केन्द्रीय कमेटी के सदस्य दिलीप मंडल ने कहा कि मोदी सरकार खान और खनिज संशोधन विधेयक लाकर झारखंड को आर्थिक रूप से कमजोर करना चाहते हैं। इस विधेयक के लागू हो जाने से झारखंड को लाखों करोड़ रूपये का नुक़सान होगा और झारखंड में विकास रूक जाएगा। वहीं झारखंड युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष कोलेश्वर सोरेन ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा केन्द्रीय कमेटी के निर्देश का केवल इंतजार है पूरे गिरिडीह की जनता खनिज संशोधन विधेयक के खिलाफ सड़क पर उतरने को तैयार है। कहा कि इस विधेयक से मंईयां सम्मान योजना, सर्वजन पेंशन योजना, अबुआ आवास योजना, 200 यूनिट मुफ्त बिजली योजना सहित जनहित की कई योजनाओं पर असर पड़ने वाला है।



मौके पर अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष चांद रसीद, जिला सह सचिव दिलीप रजक, युवा मोर्चा के जिला संगठन सचिव मेहताब मिर्जा, झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन क्षेत्रीय कमेटी के अध्यक्ष हरगौरी साव छक्कू और सचिव तेजलाल मंडल ने कहा कि मोदी सरकार खनिज संशोधन विधेयक वापस नहीं लिया तो गिरिडीह से एक छटाक कोयला बाहर नहीं जाने देंगे।
प्रदर्शन में गिरिडीह पूर्वी के प्रखंड अध्यक्ष प्रधान मुर्मू, सचिव सरफ्फूदीन अंसारी, गिरिडीह पश्चिमी के प्रखंड अध्यक्ष अनवर अंसारी, अर्जून रवानी, नरेश यादव, प्रकाश यादव, नारायण दास, जगत पासवान, सीताराम मांझी, चुडका हांसदा, किशोर राम, सुरेन्द्र दास, खुबलाल दास, सुनिल दास, मनोज मंडल, सचिन वर्मा सहित कई लोग मौजूद थे।

