Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

श्री दुर्गा विसर्जन मानसरोवर समिति की हुई बैठक, संदीप गुप्ता अध्यक्ष व निरंजन गुप्ता बने सचिव

50 वर्ष पूरे होने पर भव्य होगा दुर्गा विसर्जन समारोह, मानसरोवर में आकर्षक रोशनी और नाव की होगी व्यवस्था

0 12

गिरिडीह। श्री दुर्गा विसर्जन मानसरोवर समिति की बैठक मानसरोवर के तट पर समिति के संरक्षक चन्द्रदेव प्रसाद यादव की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में पिछले वर्ष के आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया, जिसे सदस्यों ने सर्वसम्मति से पारित किया।साथ ही इस वर्ष के लिए समिति का पुनर्गठन करते हुए संदीप गुप्ता को अध्यक्ष और निरंजन गुप्ता को सचिव बनाया गया। जबकि विश्वनाथ स्वर्णकार, रॉकी सिंह, ललन खटीक एवं परिचय पाण्डेय को उपाध्यक्ष, विनोद केशरी, अनिल केशरी, नन्दकिशोर सिंह एवं निरंजन भगत को सह-सचिव बनाया गया। वहीं संतोष साव को कोषाध्यक्ष तथा अनुभव सिंह को सह-कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई।

बैठक में निर्णय लिया गया कि इस वर्ष मां दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर मानसरोवर में भव्य आयोजन किया जाएगा। मानसरोवर की विशेष साफ-सफाई कराई जाएगी तथा पूरे तट को आकर्षक रोशनी से सजाया जाएगा। प्रतिमाओं के सुरक्षित और व्यवस्थित विसर्जन के लिए हर वर्ष की तरह इस बार भी भव्य नाव का निर्माण किया जाएगा।

sawad sansar

50वीं वर्षगांठ पर विशेष आयोजन

समिति की ओर से बताया गया कि श्री दुर्गा विसर्जन मानसरोवर समिति के 50 वर्ष पूरे हो रहे हैं। जिसे यादगार बनाने के लिए समिति द्वारा स्वर्ण जयंती समारोह के तहत शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर मानसरोवर के तट पर माता का भव्य भंडारा आयोजित किया जाएगा। जिसमे शहर के सभी दुर्गा पूजा मंडपों के पदाधिकारी एवं सदस्य सहित सभी गिरिडीहवासियों को आमंत्रित किया जाएगा।

बैठक में समिति के मुख्य संरक्षक रामजी प्रसाद एवं चन्द्रदेव प्रसाद यादव के अलावा कार्यकारिणी सदस्य अजय गुप्ता, श्याम कुमार, सुधांशु, सच्चिदानंद सिंह, रंजीत प्रसाद, शुभम सिंह, रवि कुमार, अविनाश केशरी, संतोष गुप्ता, आकाश सिंह, रोचित अग्रवाल, कमलनयन गिरि, आदर्श केशरी, हलचल गुप्ता, रोहित केशरी, योगेश्वर दास, श्रीकांत वर्मा, दिनेश जायसवाल, चंदन कुमार, गौरव गुप्ता, गोलू गुप्ता, अरिवाल केशरी, वीरेंद्र साव, राजा गुप्ता सहित समिति के कई सदस्य मौजूद थे।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.