Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

सरिया में हाथियों का आतंक जारी, नीमाटांड गांव में शौच के लिए गए एक व्यक्ति पर हाथियों ने किया हमला

गंभीर रूप से घायल रामेश्वर महतो को बेहतर इलाज के लिए किया गया रेफर

0 10

गिरिडीह। सरिया थाना क्षेत्र के सबलपुर पंचायत के नीमाटांड गांव में एक फिर हथियों का तांडव देखने को मिला। बताया जाता है कि नीमा टांड निवासी रामेश्वर महतो शौच के लिए घर से बाहर निकले थे, तभी अचानक उनके ऊपर हाथी ने हमला कर दिया। वे किसी तरह जान बचाने में कामयाब रहे। हालांकि हाथी के द्वारा हुए इस हमले में ये बुरी तरह से घायल हो गए। घटना के बाद परिजन उन्हें इलाज़ के लिए सरिया के देवकी अस्पातल ले गए जहां प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया है।

इस दौरान सरिया के पूर्व प्रमुख रामपति प्रसाद ने कहा कि वन विभाग सिर्फ खाना पूर्ति करने में लगी रहती है। अगर हथियो के लिए एक कॉरिडोर बनती तो ये दुर्दशा नहीं होती। कहा कि सरिया इलाके में लगातार हथियो का आतंक बढ़ता जा रहा है और वन विभाग गहरी नींद में है। अगर समय रहते वन विभाग के अधिकारी कार्रवाई नहीं करते है तो जानता आंदोलन करने पर विवश होगी जिसकी जिम्मेवारी विभाग की होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.