Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

सरिया में एक बार फिर हाथी ने एक व्यक्ति को कुचलकर मार डाला,

घटना के विरोध में ग्रामीणों ने दिया धरना, वन विभाग के खिलाफ लगाए नारे

0 152

गिरिडीह। गिरिडीह जिले में हांथियों का तांडव थमने का नाम नही ले रहा है। एक बार फिर सरिया थाना इलाके के गदियाबिहार गांव में हाथी ने कुचल कर 40 वर्षीय कौसर अंसारी की जान ले ली। मृतक कौसर अंसारी इसी गांव का रहने वाला था और घर के समीप बांस काट रहा था। इसी दौरान झुंड से बिछड़े एक हाथी ने कौसर को अपने चपेट में ले लिया और उसे अपने पांव के नीचे कुचल कर मार डाला।

sawad sansar

घटना की सूचना मिलने के बाद काफी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। इस दौरान ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा कि हाथी के भटकने की सूचना वन विभाग के पदाधिकारी और सिपाहियों को दी गई थी। लेकिन सिपाहियों ने ग्रामीणों से बात तक अच्छे से नहीं किया। जिसके कारण ही हाथी ने कौसर की जान ले ली। इस दौरान कौसर की मौत आक्रोशित ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ धरना पर बैठ गए।

मौके पर झामुमो नेताओं के दबाव के बाद वन विभाग ने मृतक के परिजनों को तात्कालिक मुआवजे के तौर पर 50 हजार की राशि दी। इस बीच जब मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रकिया शुरू हुई, तो ग्रामीणों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। हालांकि बड़की सरिया नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि फागू पंडित और झामुमो नेता शत्रुधन मंडल के समझाने के बाद परिजन कौसर के शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए तैयार हुए।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.