Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

नहाय खाय के साथ शुरु हुआ लोकआस्था का महापर्व छठ

0 480

गिरिडीह। नहाय खाय के साथ चारदिवसीय लोकआस्था का महापर्व छठ व्रत शनिवार से शुरू हो गया। पूरे उत्तर भारत में मुख्य पर्व के रूप में मनाया जाने वाला छठ महापर्व को लेकर लोगों में एक अलग ही उत्साह है। गिरिडीह में भी शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में छठ महापर्व को लेकर लोगों में एक अलग सा उत्साह देखा जा रहा है।

sawad sansar

सूर्य उपासना का महापर्व छठ के पहले दिन शनिवार को वर्तियों ने अहले सुबह नदी व तालाबों में स्नान करने के बाद नहाय खाय के प्रसाद के रूप कद्दू भात बनाने में जुट गई। दोपहर तक वर्तियों ने पूरी शुद्धता के साथ कद्दु भात के अलावे विभिन्न प्रकार के व्यजंन तैयार किया और भगवान सूर्य का ध्यान करने के बाद पहले वर्तियों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान परिवार के अन्य सदस्यों के साथ-साथ स्वजनों व परिचितों ने भी व्रतियों के घर पर पहुंचकर नहाय खाय का प्रसाद ग्रहण किया।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.