Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

वट सावित्री पूजा को लेकर सुहागिनों में दिखा उत्साह, श्रद्धाभाव से की वट वृक्ष की पूजा अर्चना

सुनी सत्यावान और सावित्री व्रत की कथा, सुहाग की लंबी आयु की की कामना

0 62

गिरिडीह। सुहाग की लंबी आयु की कामना के साथ शनिवार को वट सावित्री पर्व मनाई गई। इस मौके पर सुहागिन महिलाओं ने पूरे विधि विधान के साथ वट वृक्ष की पूजा की और सत्यवान और सावित्री व्रत की कथा सुनी। शनिवार की अहले सुबह से ही सुहागिनों की भीड़ पूजा अर्चना के लिए बरगद पेड़ के नीचे जुटनी शुरू हो गई थी। सुहाग का लाल जोड़े में सोलह श्रृंगार कर पहुंची महिलाओं ने वैदिक मंत्रोंचारण के साथ बड़े ही श्रद्धा भाव से वट वृक्ष की पूजा अर्चना की।

sawad sansar

इस दौरान शहर के झंडा मैदान, टावर चौक स्थित शिव महावीर मंदिर, कचहरी परिसर स्थित हनुमान मंदिर, बरमसिया, बक्सीडीह रोड सहित कमोबेश शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में वट वृक्ष के पास पूजा अर्चना की गई और पति की लम्बी आयु की कामना करते हुए रक्षा सूत्र बांधा।

इस दौरान मंदिरों सहित विभिन्न स्थानों पर सुहागिनों ने पुरोहितों के द्वारा सत्यवान और सावित्री व्रत कथा का श्रवण करने के साथ ही पति की आरती उतारने व ताड़ के पंखा से झलने के बाद प्रसाद ग्रहण किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.