Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

Bihar News: फसलों की सुरक्षा के लिए नीलगाय और जंगली सूअरों को मारने का चलेगा अभियान

631

Bihar News: बिहार में जंगली जानवरों के कारण फसल बर्बादी पर रोक लगाने के लिए राज्य के पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री प्रेम कुमार ने बिहार के 5 जिलों में नीलगाय और जंगली सूअरों को मारने के लिए अभियान की शुरुआत करेंगे।

राज्य के पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री प्रेम कुमार की अध्यक्षता में एक बैठा के रखी गई। जिसमें प्रदेश के प्रभावित क्षेत्रों में नीलगाय और जंगली सूअरों को मारने के लिए अभियान शुरू करने का निर्णय लिया गया। इस बैठक में विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए। जानकारी के अनुसार वैशाली, पूर्वी चंपारण, बक्सर, सिवान और समस्तीपुर जैसे जिले इन समस्याओं से ज्यादा प्रभावित है, इसलिए निर्धारित प्रक्रियाओं के अनुसार अभियान शुरू किया जायेगा।

sawad sansar

इतना बड़ा निर्णय लेने का सबसे बड़ा कारण यह है कि इन जिलों में इन दोनों जानवर के आतंक का ज्यादा प्रभाव हैं। यह जानवर झुंड में घूमते हैं और एक दिन में कई एकड़ फैसले नष्ट कर देते हैं। राज्य के कुछ जिलों में किसानों को अपनी पकती फसलों को जानवरों से सुरक्षित रखने के लिए पूरी रात जागना पड़ता है।

ITI

Comments are closed.