Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

रोटरी का पाँच दिवसीय एक्यूप्रेशर, एवं नेचुरोपैथी कैम्प शुरू, पहले दिन 30 लोगों का हुआ इलाज

0 11

गिरिडीह। रोटरी क्लब ऑफ गिरिडीह रविवार को द्वारा रोटरी नेत्र चिकित्सालय में पाँच दिवसीय एक्यूप्रेशर, एवं नेचुरोपैथी कैम्प का आयोजन किया गया। कैंप में राजस्थान से आए थैरेपिस्ट रबींद्र विश्नोई,राजेंद्र विश्नोई, उम्मेद सिंह एवं सौरभ बंसल द्वारा लोगों के शारीरिक समस्याओं का समाधान एक्यूप्रेशर, सुजोक, भाईभ्रेषण एवं प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति से किया जा रहा है। कैंप के पहले दिन कुल 30 लोगों का उपचार किया गया, साथ ही उनको अगले चार दिनों तक कैंप में आने की सलाह दी गई।

बताया गया कि इस कैंप में बिना कोई दवाई के लोगों का ईलाज किया जा रहा है। कैम्प के सफल संचालन में रोटरी गिरिडीह अध्यक्ष अमित गुप्ता, सचिव मनीष वर्णवाल, कैम्प संयोजक अमित अग्रवाल, विकास बगड़िया, डॉ तारकनाथ देव, अभिषेक जैन, विकास बसईवाला, देवेंद्र सिंह का अहम योगदान रहा।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.