Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

रानीखावा में तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौ,त, इलाके में पसरा मातम कमल का फुल तोड़ने के दौरान गहरे पानी में जाने से हुई घटना

0 27

गिरिडीह। पचम्बा थाना क्षेत्र के रानीखावा में शुक्रवार की सुबह 13 वर्षीय दो बच्चों की मौत तालाब में डूबने से हो गई। दोनों बच्चों में एक रानीखवा के ही रहने वाले शंकर रजक के पुत्र हार्दिक रजक और विष्णु रजक के पुत्र प्रेम रजक शामिल हैं।

स्थानीय लोगों के अनुसारबताया जाता है कि दोनों बच्चे शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे सड़क किनारे स्थित तालाब में कमल का फूल तोड़ने गए थे। इसी दौरान तालाब की गहराई अधिक होने के कारण दोनों बच्चे पानी में डूब गए। बताया गया कि उनके साथ मौजूद एक बच्चे ने घटना की जानकारी गांव के लोगों को दी। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और तालाब में बच्चों की तलाश शुरू की। करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों बच्चों को तालाब से बाहर निकाला गया।

sawad sansar

इधर घटना की सूचना मिलने पर पचम्बा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और दोनों बच्चों को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस हृदय विदारक घटना से पूरे रानीखावा इलाके में मातम छा गया है। हादसे के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.