Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

दहेज उत्पीड़न के एक मामले में एसआई ने की पीड़िता से रिश्वत की मांग, एसपी ने किया लाइन हाजिर

0 51

गिरिडीह। दहेज उत्पीड़न मामले में रिश्वत मांगने के आरोप में एसपी डॉक्टर विमल कुमार ने बुधवार को तिसरी थाना के एसआई नंद कुमार राय को लाइन हाजिर कर दिया है। साथ ही एसआई नंद कुमार राय के खिलाफ जांच भी शुरू कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार तिसरी थाना क्षेत्र में एक मुस्लिम महिला और उसके पति के साथ चल रहे घरेलू विवाद से जुड़े मामले में एसआई नंद कुमार राय ने मुस्लिम महिला से बतौर रिश्वत 60 हजार की मांग की थी। एसआई द्वारा रिश्वत की मांग किए जाने पर मुस्लिम महिला ने एसआई नंद कुमार राय को अलग अलग किश्त में पैसे भी दी। एस आई नन्द कुमार ने तिसरी थाना के पूर्व थाना प्रभारी रंजय कुमार के नाम पर पूर्व में भी मुस्लिम महिला से 60 हजार का मांग कर चुका था।

sawad sansar

जानकारी के अनुसार पीड़िता महिला ने एसपी से मिलकर एस आई नन्द कुमार के खिलाफ शिकायत की थी। इसके बाद एसपी ने एसआई पर कार्रवाई करते हुए जांच के आदेश दिए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.