Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

आचार संहिता उल्लंघन मामले को लेकर भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी के खिलाफ केस दर्ज

प्रचार का समय खत्म होने के बाद होटल में बैठक करने का आरोप

0 507

गिरिडीह। आदर्श अचार संहिता उल्लंघन को लेकर नगर थाना में भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। नगर थाना में उड़न दस्ता टीम के दंदाधिकारी सह पंचायत सेवक मोहम्म मंसूर ने आवेदन देकर केस दर्ज कराया है। थाना को दिए आवेदन में मंसूर ने भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी पर आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव को लेकर प्रचार का समय खत्म होने के बाद भी भाजपा नेता मरांडी शनिवार की देर शाम मतदान को प्रभावित करने के लिए मतदाताओं के साथ बैठक कर रहे थे। इसी दौरान गुप्त सूचना पर एक होटल में छापेमारी कर जिला प्रशासन की टीम ने बाहर निकाला। बैठक में कई और भाजपा नेता भी शामिल थे।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.