Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 125वें स्मरण पक्ष पर भाजपा ने किया कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन

प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्र सम्मेलन में हुए शामिल, कहा श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों में राष्ट्र प्रथम

0 31

गिरिडीह। भाजपा जिला कार्यालय रविवार को डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 125वें स्मरण पक्ष के तहत कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार राय की अध्यक्षता में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश के महामंत्री गणेश मिश्रा शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरूआत अतिथियों के द्वारा डॉ श्सामा प्रसाद मुखर्जी के चीत्र पर माल्यार्पण कर की गई।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा ने डॉ श्यामा प्रसाद के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके सोंच में राष्ट्र प्रथम था। उन्होंने देश के लिए अपना सबकुछ बलिदान कर दिया। एक साजिश के तहत कश्मीर में उनकी हत्या हुई और उन्हीं के स्मरण पर आज 125वां स्मरण दिवस मनाया जा रहा है। कहा कि डॉ मुख़र्जी केंद्र में मंत्री होते हुए भी उन्होंने नेहरू मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया और कश्मीर में दो संविधान दो निशान दो प्रधान का खुलकर विरोध किया था। उन्होंने 1951 में जनसंघ की स्थापना की और चुनाव में तीन सीट पर जनसंघ की जीत हुई। कहा कि डॉ मुखर्जी जी के संघर्ष के कारण ही तीन सीट वाली पार्टी आज देश की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।

sawad sansar

मौके पर जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार राय ने उपस्थित पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं से े आह्वान किया कि कल डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्म जयंती पर सभी बूथों में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे। साथ ही पार्टी की और से सरल ऐप पर डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म में अधिक से अधिक लोगों को जोड़कर प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। सम्मेलन को पूर्व विधायक जयप्रकाश वर्मा, जिला परिषद की अध्यक्ष मुनिया देवी, पूर्व डिप्टी मेयर प्रकाश सेठ, पूर्व जिला अध्यक्ष यदुनंदन पाठक, बार एसोसिएशन के महासचिव चुन्नूकांत, कोडरमा सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा विनिता कुमारी, जिला महामंत्री संदीप डंगेच, ओबीसी मोर्चा के विनय सिंह ने भी संबोधित किया।

सम्मेलन का संचालन जिला के पूर्व उपाध्यक्ष श्याम प्रसाद ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन जिला मंत्री सुरेश मंडल ने किया। वहीं सम्मेलन में जिला उपाध्यक्ष नवीन सिन्हा, संगीता सेठ, जिला मंत्री दीपक यादव, रिंकी देवी, डॉ शैलेंद्र चौधरी, सुबोध कांत, सदानंद राम, सुनित सिंह, निर्भय सिंह, मिथुन चंद्रवंशी, राजेश जायसवाल, अमर सिंह, सुमन सिन्हा, ज्योतिश शर्मा, मंडल अध्यक्ष में खिरोधर दास, अजय सिंह, सोमनाथ पांडेय, राजेश गुप्ता, जयशंकर सिन्हा सिंकु, कुंदन सिंह मनोज पांडेय जयप्रकाश वर्मा, हरेंद्र सिंह, अरविंद चंद्र राय, बबली साहू, राजेश वर्मा सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.