Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

छोटकी खरगडीहा में हुई यादव महासभा की हुई बैठक

कोडरमा प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी व गांडेय प्रत्याशी के पक्ष में की गई मतदान की अपील

1,006

गिरिडीह। बेंगाबाद प्रखंड के छोटकी खरगडीहा स्थित असगन्दो मनरेगा पार्क में मंगलवार को प्रांतीय यादव महासभा की बैठक हुई। बैठक में मुख्य रूप से गिरिडीह जिप उपाध्यक्ष सह झारखंड भाजपा प्रदेश ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष छोटेलाल यादव, सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव सहित यादव महासभा के पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक के दौरान मुख्य रूप से लोकसभा चुनाव व गांडेय विधानसभा उपचुनाव में समर्थन देने को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान झारखंड भाजपा प्रदेश ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष छोटेलाल यादव, सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव ने यादव समाज के लोगों से केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सह कोडरमा लोकसभा प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी और गांडेय विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी दिलीप प्रसाद वर्मा को समर्थन देने की अपील की। इस दौरान जिप उपाध्यक्ष छोटेलाल यादव व सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव ने कहा कि देश के साथ क्षेत्र के सर्वागिंन विकास के लिए भाजपा के पक्ष में मतदान करें।

ITI

Comments are closed.