Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

मंत्री सुदिव्य कुमार ने गिरिडीह में नियुक्त किए 57 विधायक प्रतिनिधि

सईद अख्तर को खनन विभाग तो दिलीप रजक को प्रखंड कार्यालय व विशेष प्रमंडल का बनाया प्रतिनिधि

0 154

गिरिडीह। गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत गिरिडीह प्रखंड एवं आम जनता की समस्याओं के समाधान के साथ-साथ विभिन्न विधायकी कार्यों के निष्पादन एवं पर्यवेक्षण के उद्देश्य से सदर विधायक सह झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार ने विभागवार 57 लोगों को अपना विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया है। नियुक्ति के बाद सभी नव-नियुक्त प्रतिनिधियों ने मंत्री सुदिव्य कुमार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया।

मंत्री श्री सोनू ने मो शहनवाज असारी को विद्युत अद्यीक्षण अभियंता एवं जिला आपूर्ति विभाग का प्रतिनिधि बनाया है। वहीं झामुमो के जिला उपाध्यक्ष अजीत कुमार पप्पु को पीएचईडी टू, सदर अस्पताल व मुख्यमंत्री गंभीर बिमारी योजना, दिलीप रजक को प्रखंड कार्यालय व विशेष प्रमंडल, कृष्ण मुरारी शर्मा को माध्यिमिक शिक्षा एवं भूमि संरक्षण एवं निर्वाचन कार्यालय, मो सईद अख्तर को खनन विभाग का प्रतिनिधि बनाया है। इसी प्रकार से विभिन्न विभागों के लिए कुल 57 लोगों को विधायक प्रतिनिधि का दायित्व दिया गया है।

sawad sansar

प्रतिनिधि बनाए जाने के बाद कृष्ण मुरारी शर्मा, दिलीप रजक, सईद अख्तर, शहनवाज अंसारी सहित अन्य प्रतिनिधियों ने कहा कि मंत्री ने उन पर जो विश्वास जताया है और जो जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर वे पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगे। कहा कि उन्हें जो दायित्व दिया गया है, उसका निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जवाबदेही के साथ किया जाएगा तथा जनता की समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे।

साथ ही सभी नव-नियुक्त प्रतिनिधियों ने झामुमो के जिला अध्यक्ष संजय सिंह का भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस पहल से संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूती मिलेगी तथा सरकार और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.