Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

चतुर्थ वर्षीय स्नातक सेमेस्टर-8 का परिणाम जारी करने वाला झारखंड का पहला विश्वविद्यालय बना बीबीएमकेयू

सीनेट सदस्य रंजीत राय ने विश्वविद्यालय प्रशासन को दी बधाई

0 14

गिरिडीह। धनबाद में संचालित बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय ने चतुर्थ वर्षीय स्नातक सेमेस्टर-8 का परिणाम जारी कर झारखंड राज्य का पहला विश्वविद्यालय बनने का गौरव प्राप्त किया है। बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के सीनेट सदस्य सह छात्र नेता रंजीत राय ने इसके लिए विश्वविद्यालय प्रशासन को दी बधाई देने के साथ ही छात्रों को शुभकानाएं दी है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय की पूरी टीम के समर्पण, मेहनत एवं समयबद्ध कार्यप्रणाली के कारण ही FYUGP सेमेस्टर-8 का परिणाम निर्धारित समय के भीतर जारी किया जा सका है। जिसके कारण छात्रों का सत्र 2022-26 को सफलतापूर्वक पूर्ण हुआ है।

उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय भविष्य में भी इसी प्रकार से शैक्षणिक गुणवत्ता, परीक्षा सुधार एवं समयबद्ध परिणाम प्रकाशन के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करता रहेगा।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.