Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

कोडरमा लोस से अन्नपूर्णा देवी की जीत पर एनडीए कार्यकर्ताओं ने निकाला विजय जुलूस

जमकर की आतिशबाजी, बांटी मिठाईयां

891

गिरिडीह। कोडरमा लोस से अन्नपूर्णा देवी की जीत पर एनडीए कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को बिरनी प्रखण्ड के बिराजपुर चौक से पलौन्जिया बाजार तक विजय जुलूस निकाला। इस दौरान ढोल एवं ध्वनि यन्त्र के कार्यकर्ता झुमते हुए क्षेत्र का भ्रमण किया और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा मंडल अध्यक्ष राजदेव साव ने किया। जीत की खुशी में एनडीए कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को गुलाल-अबीर लगाया तथा मिठाइयां बांटे। वहीं कार्यकर्ताओं ने हाथों में नरेंद्र मोदी एवं अन्नपूर्णा देवी की तख्तियां लेकर जुलूस में शामिल हुए। विजय जुलूस में विहीप जिला मंत्री निरंजन कुमार, प्रखण्ड मंत्री बालेश्वर साव, सांसद प्रतिनिधि देवनाथ राणा, प्रेमचंद प्रसाद कुशवाहा, कैलाश पासवान, आजसू केंद्रीय सदस्य कंचन राय, आजसू प्रखण्ड उपाध्यक्ष अमित गुप्ता, राजेन्द्र यादव, गोविंद निर्मल साव, छत्रधारी दास, मुखिया दिलीप रविदास, बृजनन्दन वर्मा, पंकज हिंदुस्तानी, मनु कुमार, उत्तम साव, सिकन्दर राणा, प्रिंस कुमार, प्रवीण कुमार, बद्री राम, त्रिभुवन साव, बीरेंद्र साव, रामकृष्ण वर्मा, मुखिया सत्येंद्र राउत समेत कई कार्यकर्ता शामिल हुए।

ITI

Comments are closed.