Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

एक बार फिर सम्मानित हुए सोशल मीडिया क्रिएटर निशांत गुप्ता

राज्य स्तरीय डिजिटल क्रिएटर्स मीट 2026 में मतदाता जागरूकता अभियान में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला सम्मान

0 47

गिरिडीह। विगत कई वर्षो के अथक प्रयास से सोशल मीडिया के क्षेत्र में एक अलग पहचान बनाने वाले गिरिडीह अपडेट्स के संचालक निशांत गुप्ता को एक फिर राज्य स्तरीय समारोह में सम्मानित किया गया है। उन्हें रांची में आयोजित राज्य स्तरीय डिजिटल क्रिएटर्स मीट 2026 में मतदाता जागरूकता अभियान में उल्लेखनीय योगदान देने के लिए सम्मानित किया गया है। झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में निशांत गुप्ता को स्वीप (व्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं चुनावी भागीदारी) अभियान के तहत विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 को लेकर डिजिटल माध्यम से जनजागरूकता फैलाने और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में लोगों की भागीदारी बढ़ाने के लिए प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

sawad sansar

विदित हो कि इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम में झारखंड के विभिन्न जिलों से करीब 80 डिजिटल क्रिएटर्स और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स शामिल हुए थे। कार्यक्रम के दौरान जिम्मेदार डिजिटल कंटेंट, फेक न्यूज़ से बचाव, मतदाता जागरूकता और लोकतंत्र को मजबूत बनाने में सोशल मीडिया की भूमिका पर विस्तृत रूप से चर्चा भी की गई। विदित हो कि निशांत गुप्ता पूर्व में भी सोशल मीडिया के माध्यम से बेहतर कार्य करने के लिए सम्मानित हो चुके है।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.