Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

उपायुक्त ने की औद्योगिक संस्थानों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक, सीएसआर के तहत हुए कार्यो की की समीक्षा

अप्रैल माह से अब तक सीएसआर के माध्यम से हुए कार्यों का विवरण उपलब्ध कराने का दिया निर्देश

0 11

गिरिडीह। उपायुक्त रामनिवास यादव ने सोमवार को जिले के विभिन्न औद्योगिक संस्थानों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की और सीएसआर(ब्वतचवतंजम ैवबपंस त्मेचवदेपइपसपजल) के तहत गतिविधियों एवं जनहित से जुड़े विकास योजनाओं की समीक्षा की। बैठक में औद्योगिक संस्थानों द्वारा सीएसआर के तहत किए जा रहे कार्यों, उनके सामाजिक प्रभाव तथा स्थानीय स्तर पर जनोपयोगी योजनाओं के क्रियान्वयन में औद्योगिक इकाइयों की भूमिका पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में सहायक समाहर्ता यश कुमार, जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक सहित संबंधित विभागीय पदाधिकारी एवं विभिन्न औद्योगिक संस्थानों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

बैठक के दौरान उपायुक्त श्री यादव ने कहा कि औद्योगिक संस्थान क्षेत्र के आर्थिक विकास के साथ-साथ स्थानीय समुदाय के सामाजिक एवं आधारभूत विकास में भी महत्वपूर्ण भागीदार हैं। सीएसआर के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, आधारभूत संरचना एवं अन्य जनोपयोगी क्षेत्रों में प्रभावी कार्य किए जा सकते हैं। उन्होंने सभी संबंधित औद्योगिक संस्थानों को अप्रैल 2026 से अब तक सीएसआर के माध्यम से किए गए कार्यों का माहवार विवरण उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

sawad sansar

गादी श्रीरामपुर जलापूर्ति योजना के क्रियान्वयन को लेकर हुई चर्चा

बैठक में गादी श्रीरामपुर जलापूर्ति योजना के क्रियान्वयन को लेकर भी विशेष रूप से चर्चा की गई। इसके लिए 1,65,920 की राशि उपलब्ध कराने तथा जलापूर्ति योजना के क्रियान्वयन में अपेक्षित सहयोग सुनिश्चित करने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने कहा कि पेयजल जैसी मूलभूत सुविधा से जुड़ी योजनाओं को समयबद्ध एवं प्रभावी तरीके से धरातल पर उतारना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित औद्योगिक संस्थानों से निर्धारित सहयोग समय पर उपलब्ध कराने तथा प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर विकास कार्यों को गति देने की अपेक्षा की।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.