Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

ब्रेकिंग न्यूज: गांडेय में हथियार असंबल का फैक्ट्री का खुलासा, छह गिरफ्तार

0 338

गिरिडीह। गांडेय थाना क्षेत्र के हथियार असेंबल करने वाली फैक्ट्री का खुलासा हुआ है। पुलिस ने मंडाडीह में छापेमारी कर बड़े पैमाने पर हथियार का जखीरा बरामद किया है। इस दौरान पुलिस ने बिहार के छह अपराधियों को भी दबोचा है। उक्त कारवाई बीती रात एसपी डॉक्टर विमल कुमार को मिले गुप्त सूचना के आधार पर की गई। एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ जितवाहन उरांव ने मंडाडीह के एक घर में छापेमारी कर हथियारों का जखीरा बरामद किया है। पुलिस सूत्रों की माने तो गिरफ्तार सारे अपराधी इसी घर में हथियार बनाने का फैक्ट्री का भी संचालन कर रहे थे। साथ ही हथियारों का असेंबल किया जाता था। सम्भवत: देर शाम एसपी प्रेसवार्ता कर मामले की जानकारी दे सकते है।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.