Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

गाड़ी खड़ा करने को लेकर हुए विवाद में जानलेवा हमला, गंभीर रूप से घायल हुआ अकरम, जुटी जांच में जुटी पुलिस

0 12

गिरिडीह। पचम्बा थाना क्षेत्र के बिशनपुर में सिर्फ गाड़ी खड़ा करने को लेकर एक युवक ने मोहम्मद अकरम नामक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। हमले में जख्मी मोहम्मद अकरम का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। जहाँ अकरम की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बतायी जा रही है।

घटना के बाबत घायल अकरम ने बताया कि बिशनपुर के जिस गली में उसका घर है। उसी गली में बीती रात वह गाड़ी खड़ा कर रहा था, इसी दौरान गाड़ी खड़ी करने को लेकर विवाद हुआ और बिशनपुर निवासी समीर शेख और उसके साथियों ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया । मामले को लेकर देर रात ही युवक ने पचम्बा थाना पुलिस को आवदेन देकर कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.