Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

करमा महोत्सव के मौके पर मंडरखा सुरक्षित वन में हुआ पौधरोपण कार्यक्रम ग्रामीणों ने मंडरखा गांव को हरा-भरा बनाने तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल का लिया संकल्प

0 12

गिरिडीह। करमा महापर्व के मौके पर गिरिडीह वन प्रक्षेत्र, गिरिडीह पूर्वी वन प्रमंडल के अंतर्गत मंडरखा सुरक्षित वन में मंडरखा ग्राम वन प्रबंधन समिति द्वारा करमा महोत्सव का आयोजन पूरे उत्साह एवं पारंपरिक उल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में शीतल कुमारी, शांति कुमारी, रीना कुमारी, मीनाक्षी कुमारी, सोनाक्षी, वर्षा, वंदना, अंजली एवं श्रुति सहित अन्य बच्चों एवं युवाओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और कार्यक्रम की प्रस्तुती की।

कार्यक्रम के दौरान करम एवं विभिन्न छायादार पौधों का पौधरोपण किया गया। पौधरोपण के माध्यम से प्रकृति, संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण के प्रति ग्रामीणों को जागरूक करते हुए पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का लोगों को संकल्प दिलाया गया। साथ ही मौके पर ग्रामीणों ने कहा कि करमा पर्व केवल हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक ही नहीं, बल्कि प्रकृति एवं वृक्षों के प्रति हमारी जिम्मेदारी का संदेश भी देता है। सभी ने मंडरखा गांव एवं आसपास के क्षेत्र को हरा-भरा बनाने तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया।

sawad sansar

कार्यक्रम में मुखिया निरंजन कुमार, वन विभाग के फॉरेस्टर, ग्राम वन प्रबंधन समिति के अध्यक्ष बाबूलाल महतो, अधिवक्ता रामप्रसाद वर्मा, भवानी वर्मा, महेंद्र ठाकुर, बद्री ठाकुर, इंद्रदेव महतो, दशरथ महतो, रामचंद्र महतो, बसंत वर्मा, बिनोद तुरी, अर्जुन महतो, बाली राणा सहित समिति के अन्य पदाधिकारियों के अलावे काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

…………………………………………………….

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.