Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

22 एवं 23 अगस्त को सभी मतदान केंद्रों पर लगाया जायेगा दावा एवं आपत्ति प्राप्त करने के लिए विशेष कैंप

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के तहत उपायुक्त ने दिए निर्देश, पात्र नागरिकों से निर्धारित अवधि में दावा-आपत्ति दर्ज कराने की की अपील

0 6

गिरिडीह। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 को पारदर्शी, निष्पक्ष एवं सहभागी रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त रामनिवास यादव के निर्देश पर आगामी 22 एवं 23 अगस्त को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर दावा एवं आपत्ति प्राप्त करने के लिए द्वितीय विशेष कैंप का आयोजन किया जायेगा। विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत पांच अगस्त 2026 को मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन किया जा चुका है। प्रारूप मतदाता सूची के संबंध में दावा एवं आपत्ति दर्ज कराने की निर्धारित अवधि पांच अगस्त से 15 सितंबर तक है। इसी क्रम में 22 एवं 23 अगस्त को आयोजित होने वाले विशेष कैंप के माध्यम से आम नागरिकों को अपने नाम एवं मतदाता सूची से संबंधित विवरणों की जांच करने तथा आवश्यकतानुसार दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत करने का अवसर प्रदान किया जा रहा है।

इस संबंध में उपायुक्त रामनिवास यादव ने कहा कि मतदाता सूची का शुद्ध, त्रुटिरहित एवं अद्यतन होना स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं मजबूत लोकतंत्र की आधारशिला है। कहा कि सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों, बीएलओ एवं संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश गया है कि विशेष कैंप के दौरान प्राप्त होने वाले प्रत्येक दावा एवं आपत्ति का नियमानुसार संज्ञान लेते हुए आवश्यक कार्रवाई करें। इस दौरान उन्होंने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने मतदान केंद्र पर पहुंचकर प्रारूप मतदाता सूची में अपना नाम, पता एवं अन्य विवरणों का सत्यापन अवश्य करें। यदि किसी पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है अथवा किसी प्रविष्टि में त्रुटि है, तो निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवश्यक प्रपत्र के माध्यम से दावा प्रस्तुत करें। वहीं, अपात्र अथवा मृत व्यक्ति के नाम जैसी त्रुटिपूर्ण प्रविष्टियों के संबंध में भी नियमानुसार आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.