Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

कांग्रेसियों ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की 82वीं जयंती

उनके विकास कार्यो को किया याद, कहा तकनीकी रूप से उन्नत भारत स्वर्गीय राजीव गांधी की देन

0 6

गिरिडीह। जिला कांग्रेस कार्यालय में गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की 82वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर कांग्रेसियों ने स्वर्गीय राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

मौके पर वक्ताओं ने स्वर्गीय प्रधानमंत्री राजीव गांधी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज तकनीकी रूप से उन्नत भारत स्वर्गीय राजीव गांधी की देन है क्योंकि राजीव जी स्वयं तकनीकी रूप से प्रशिक्षित व्यक्ति थे और तकनीकी का देश के विकास में क्या योगदान हो सकता है इसे भली-भांति समझते थे। उनका संक्षिप्त कार्यकाल इस देश के लिए स्वर्णिम काल था। उन्होंने युवाओं को 18 वर्ष की आयु में मताधिकार दिया अपनी सरकार चुनने का हक दिया और युवाओं को आगे लाने का काम किया।

sawad sansar

कहा कि पड़ोसी देशों पर जब भी संकट आया भारत एक बड़े भाई की भूमिका में उनके कार्यकाल में दिखाई दिया। चाहे वह श्रीलंका हो या मालदीव का मामला हो। उन्होंने देश में पंचायती राज को मजबूत किया और सत्ता का विकेंद्रीकरण किया। उन्होंने अपने 5 वर्षों के कार्यकाल में देश और देश की जनता के लिए कई काम किए।

मौके पर मुख्य रूप से मोहम्मद अली खान, धनंजय सिंह, राजेश तूरी, वरुण सिंह, शेखर सिंह, अहमद राजा, नूरी मंजूर, आलम अंसारी, साबिर खान, दिनेश्वर विश्वकर्मा, गोल्डी नाजरी, शाहनवाज आलम, सीताराम पासवान, बिलाल अहमद हुसैनी, सोहेल अख्तर, उदय सिंह, गोरू खान सहित कई प्रमुख कांग्रेसी उपस्थित रहे।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.