Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

ओपन माइंड वर्ल्ड स्कूल में विश्व आदिवासी दिवस पर नृत्य प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

प्रतिभागियों ने नागपुरिया, संथाली आदि गीतों की धुन पर अपनी कला का किया प्रदर्शन

0 12

गिरिडीह। विश्व आदिवासी दिवस के पूर्व शहर के धरियाडीह में संचालित ओपन माइंड वर्ल्ड स्कूल में शनिवार को सदन सह नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता जूनियर और सीनियर ग्रुप में चार सदनों के बीच हुई। जिसमें भाग लेने वाले प्रतिभागी ं बच्चों ने एक से बढ़कर एक नागपुरिया, संथाली आदि गीतों की धुन पर अपनी कला का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान जूनियर ग्रुप में गार्नेट हाउस प्रथम स्थानपर रहे। जबकि टोपाज हाउस द्वितीय स्थान एवं एमेराल्ड हाउस तृतीय स्थान पर रहे। वहीं सीनियर ग्रुप में टोपाज प्रथम, एमेराल्ड द्वितीय एवं सफायर हाउस तृतीय स्थान पर रहे।

sawad sansar

मौके पर प्राचार्य चंद्रमल्लिका घोष चौधरी ने बताया कि आदिवासी समुदायों के अधिकारों की रक्षा करने, उनकी अनूठी संस्कृति को बचाने और पर्यावरण की सुरक्षा में उनके योगदान को सम्मान देने के लिए प्रत्येक वर्ष 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस मनाया जाता है। कहा कि प्रतियोगिता में भाग लेने से बच्चों में कौशल और कला में बारीकी तथा निखार के साथ-साथ आत्मविश्वास भी बढ़ता है।

प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में प्राचार्य चंद्रमल्लिका घोष चौधरी, मोहम्मद शहरयार एवं बरनाली पाल शामिल थी। जबकि प्रतियोगिता को सफल बनाने में स्मृति सिन्हा, धीरज जायसवाल, ईरम, उमा आनंद, अंजलि कुमारी, संदीप शोला आदि की सराहनीय भूमिका रही।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.